बरेली: गंगापुर में आबकारी टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई साल पर कच्ची शराब की बिक्री रोकने को चलाया अभियान

बरेली, अमृत विचार। नए साल के जश्न में कच्ची शराब रंग में भंग न कर दे इसके लिए आबकारी विभाग और बारादरी पुलिस ने कच्ची शराब के लिए बदनाम गंगापुर इलाके में शनिवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया, लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। जिसके बाद टीम खाली हाथ लौट आई।

बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कच्ची शराब की बिक्री और बनाने के लिए बदनाम है। कई बार शराब बेचने को लेकर गोलियां चल चुकी हैं। अब नए साल के जश्न में कच्ची शराब का सेवन नहीं हो इसके लिए आबकारी और पुलिस की टीम अलर्ट हो गई है। शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में बारादरी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गंगापुर में कच्ची शराब पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें- बरेली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा नए साल की बधाई देने का तांता

संबंधित समाचार