लुईस हैमिल्टन ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीती ब्रिटिश ग्रां प्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिल्वरस्टोन। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री में अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए रविवार को यह फॉर्मूला वन रेस रिकॉर्ड सातवीं बार जीत ली। लुईस हैमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की और अपना दबदबा बनाये रखे हुए फिनिश लाइन पार कर ली। हेमिलटन ने रेस पूरी करने में 1:28:01.283 का समय लिया। …

सिल्वरस्टोन। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने ब्रिटिश ग्रां प्री में अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए रविवार को यह फॉर्मूला वन रेस रिकॉर्ड सातवीं बार जीत ली।

लुईस हैमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की और अपना दबदबा बनाये रखे हुए फिनिश लाइन पार कर ली। हेमिलटन ने रेस पूरी करने में 1:28:01.283 का समय लिया। लुईस हैमिल्टन ने इस जीत से फार्मूला वन विश्व चैंपियनशिप में अपनी बढ़त 30 अंक पहुंचा दी है। रेड बुल के मैक्स वेरस्टेपन दूसरे और फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर्क तीसरे स्थान पर रहे।

हैमिल्टन के टीम साथी वाल्टेरी बोटास का टायर भी पंक्च र हो गया और उन्हें 11वें स्थान से संतोष करना पड़ा। आखिरी क्षणों में हैमिल्टन अपने साथी बोटास के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे थे लेकिन जब तीन लैप बाकी था तब उनका टायर पंक्च र हो गया।

 

 

 

संबंधित समाचार