रफ्तार का कहर: गोरखपुर में कार और डंपर की टक्कर में तीन की मौत, अन्य की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ एक कार डंपर से टकरा गई। इस दौरान कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबकि यह हादसा बेलीपारा थाना क्षेत्र में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बेलीपारा थानापुलिस के मुताबिक यह हादसा देर रात का है। कार सवार युवक नया साल मनाने किए कहीं जा रहे थे। कार सवार लोग महराजगंज के रहने बताए जा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें:-New Year 2023: जनता दर्शन से सीएम योगी ने की नए साल की शुरुआत, सुनी लोगों की फरियाद

संबंधित समाचार