New Year 2023: नए वर्ष के जश्न में डूबे जिलेवासी, डीजे की धुन पर जमकर थिरके, एक दूसरे को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले में नव वर्ष की धूम रही। रात 12 बजते ही लोग डीजे की धुन पर थिरकते दिखे। रात से सुबह तक लोग एक दूसरे को नव वर्ष पर बधाई देते रहे। नव वर्ष को लेकर जश्न का माहौल दिखा। कुछ यही हाल होटलों की रही।जिले में नव वर्ष के आगमन को लेकर लोग तैयारी में लगे थे। रात 12 बजते ही वर्ष 2022 का समापन हो गया। जबकि नूतन वर्ष 2023 का आगमन शुरू हो गया। रात के 12 बजते ही आतिशबाजी के साथ डीजे बजने लगे।

Image Amrit Vichar(8)

डीजे की धुन पर युवा थिरकते दिखे। शहर के छावनी बाजार, अस्पताल चौराहा, झिंगहा घाट और लखनऊ रोड स्थित होटल में लोग नए वर्ष के जश्न के लिए पहले से ही मौजूद रहे। जैसे वर्ष 2023 का आगाज हुआ, लोग जश्न में डूब गए। होटल में कोई कपल तो कोई अपने परिवार के साथ जश्न मनाता दिखा। इसके बाद बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। रात से ही सुबह तक लोग एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते दिखे।

कोई फोन कर तो कोई मैसेज के द्वारा अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को नए वर्ष की बधाई देते रहे। हालांकि ठंड भी नए वर्ष के जश्न पर अंकुश नहीं लगा सका। जिलेवासियों ने नए वर्ष का जश्न जमकर मनाया। नए वर्ष के आगमन और जश्न को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। होटल के आसपास पुलिस सादे वर्दी में तैनात रही।

यह भी पढ़ें:-New Year 2023: साल के पहले दिन सर्दी का सितम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

संबंधित समाचार