Kanpur Murder : युवक की हत्या कर अर्धनग्न शव बिठूर में फेंका, पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य किये एकत्रित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Murder कानपुर में युवक की हत्या कर बिठूर में शव फेंका।

Kanpur Murder कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में युवक का शव पड़ा मिला है। आशंका लगाई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को फेंका गया है। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Murder बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरहा गांव नई बस्ती के पास एक अर्धनग्न युवक उम्र करीब 23 साल का शव पेट के बल सड़क किनारे गौशाला मार्ग पर मिला। सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ जा रहे थे तब उन्होंने बिठूर पुलिस को सूचना दी। युवक के शरीर पर नीली जीन्स पहने हुए था। शव के पास गाढ़ी नीली जाकेट,भूरे रंग के जूते मिले और भूरे रंग की इनर हाथो में फसी मिली।

थानाप्रभारी बिठूर अमरनाथ विश्वकर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुचे हैं। युवक के पास मोबाइल, पावर बैंक, सिगरेट की डिब्बी मिली है। शव के पास पहियों के निशान मिले है। ग्रामीणों ने देर रात हत्या कर शव यहां फेके जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी उदेश यादव के बेटे संगम यादव के रूप में हुई है।

वह वर्तमान में माधावपुरम आईआईटी सोसायटी गोवा गार्डन में रह रहा था। वह बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक का भाई शिवम यादव महोबा में सिपाही है। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हत्या व आत्महत्या स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित समाचार