शिक्षा मित्र निकालेंगे स्वाभिमान रैली, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम से जिलों में डीएम को सौंपेगे ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। शिक्षा मित्रों की नियामवली में संशोधन कर पुन: समायोजित करते हुए नियमित किए जाने की मांग सहित पांच मांगो को लेकर राजधानी सहित प्रदेश भर के शिक्षा मित्र कल यानी सोमवार को मुख्ममंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपगे। इस बारे में जानकारी देते उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि  2 जनवरी 2023 को पूरे प्रदेश में अपनी मांगों को माननीय प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम स्वाभिमान रैली के माध्यम से सभी शिक्षा मित्र जिलों के जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अपने समस्या समाधान करने की मांग करेंगे।  

शिक्षा मित्रों की ये हैं पांच मांगे

1- शिक्षामित्रों को नियमावली में संशोधन करके पुनः समायोजित नियमित किया जाय। 
2- नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को भी सम्मिलित करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित किया जाय ।
3-नियमितीकरण/ समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक-प्रदेश के शिक्षामित्रों को 12 माह 62 वर्ष तक जीवनयापन लायक वेतन दिया जाय 
4- मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को अहेतुक सहायता राशि व उनके आश्रित को जीवकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाय ।
5- प्रदेश के टेट(TET) पास शिक्षामित्रों को नियमावली में शिथिलता देते हुए सीधे सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जाय ।

ये भी पढ़े:-  उत्तर प्रदेश लखनऊ लखनऊ मंडल के सभी DIOS Office की बनेगी Website, मिले हैं निर्देश

संबंधित समाचार