उत्तर प्रदेश में सोमवार "आरक्षण बचाओ- लोकतंत्र बचाओ" आंदोलन करेगी आप पार्टी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार।  उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण से वंचित करने की साजिश के खिलाफ आम आदमी पार्टी कल पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय पर आरक्षण बचाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन करेगी निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने  बताया कि यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाहन पर कल सोमवार को 'आरक्षण बचाओ- लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन प्रदेश के सभी जिलों मे किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि यह आंदोलन नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण में BJP सरकार द्वारा की गई हेरा फेरी के खिलाफ है। सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में  आरक्षण के सर्वे में जानबूझकर गड़बड़ी की गई है। 

ये भी पढ़े:- लखनऊ: भाजपा कार्यालय में चल रही संगठन की बैठक, राष्ट्रीय महामंत्री के दौरे पर हो रही चर्चा

संबंधित समाचार