यूपी: कोरोना के मिले दो नये केस, लखनऊ में अब तीन एक्टिव मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर बेहद कम है। यहां बीते 24 घंटे में दो कोराना केस मिले हैं। राहत की बात ये है कि लखनऊ में एक भी केस नहीं मिला है। बल्कि पांच एक्टिव केसों में तीन एक्टिव केस बचे हैं। वहीं प्रदेश स्तर पर भी एक्टिव केसों की संख्या में काफी गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां सभी मरीजों का घर से इलाज हो रहा है। रविवार को गौतमबुद्ध नगर में दो केस मिले हैं। बता दें कि दिसंबर 2022 में राज्य में कुल 103 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

ये भी पढ़े:- लखनऊ: नव वर्ष पर लखनऊ प्राणी उद्यान में उमड़ी भारी भीड़, कोविड गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

संबंधित समाचार