पीलीभीत: नए साल पर चूका आए बरेली के सैलानियों की कार घर में घुसी, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नए साल पर चूका पिकनिक स्पॉट की सैर कर लौट रहे बरेली के सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। हादसे में दो सैलानियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। देर रात दो घायलों को बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बिलसंडा में एक और प्रसूता की चली गई जान, स्वास्थ्य विभाग अंजान

हादसा माधोटांडा रोड पर देवीपुरा गांव के पास हुआ। नए साल के पहले दिन रविवार को जनपद के साथ ही बड़ी संख्या में आसपास के जिलों से भी सैलानी पहुंचे थे। इसी क्रम में बरेली जनपद के इज्जतनगर क्षेत्र के रहने वाले सारांश गंगवार, सुबोध गुप्ता, नितेश गंगवार, राजवीर सिंह और प्रज्वल यादव भी पिकनिक स्पॉट चूका गए थे। दिनभर की मस्ती के बाद देर शाम सभी कार में सवार होकर वापसी कर रहे थे। देवीपुरा गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। जिसके बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। 

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां नितेश गंगवार और प्रज्वल यादव को मृत घोषित कर दिया गया। बताते हैं कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।  जिला अस्पताल में अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला, पुलिस बल के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। नए साल के पहले दिन सैलानियों के साथ हुए हादसे से हड़कंप मचा रहा। 

कोहरा और ट्रैक्टर ट्रॉली के ओवरटेक से हुआ हादसा
रविवार को दिनभर शीतलहर और कोहरे का प्रकोप रहा था। जिसके चलते पहले ही सफर में दिक्कत थी। देर शाम कोहरा और गलन भी बड़ गई थी। बताते है की देवीपुरा गांव के पास पहुंचते ही कार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवर टेक करने की कोशिश की थी। इसी से बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई थी और फिर दुखद हादसा हो गया। हादसे की खबर पुलिस द्वारा मृतकों के परिवार को भी दी गईं। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। नए साल की खुशियां दो परिवारों के लिए मातम में तब्दील हो गईं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रेंजर के आदेश का पालन कराना पड़ा महंगा, पुलिस ने कर दी वनरक्षक की पिटाई

 

संबंधित समाचार