भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव? कांग्रेस के निमंत्रण पर दिया ये जवाब
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। ऐसे यूपी कांग्रसे की तरफ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शमिला होने के लिए निमंत्रण भेजा गया। ये जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, प्रिय राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा में आंमत्रण के लिए धन्यवाद, एवं भारत जोड़ो की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं! इसके साथ ही उन्होंने लिखा भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग, सौहार्द सकारात्मक तत्व हैं, यही सकारात्मक तत्व भारत को जोड़ते हैं आशा है ये यात्रा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 2, 2023
बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा था कि हर राजनीतिक पार्टी अपनी यात्रा निकालती है। इसमें मैं शामिल नहीं होउंगा। हालांकि अखिलेश ने इस दौरान आंमत्रण ने मिलने की बात भी कही थी। अब ऐसे में देखना है कि आंमत्रण मिलने के बाद क्या अखिलेश यादव कांग्रेस की इस यात्रा शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : 'नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू हो', आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
