मुरादाबाद : उत्कृष्ट योगदान के लिए सिंचाई विभाग की जूनियर इंजीनियर कुमुद राजपूत सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। वर्ष 2022-23 में नहर की सफाई एवं अन्य कार्यों में उत्कृष्ट योगदान और किसानों को समय से पानी उपलब्ध कराने वाले प्रदेश के सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के 1430 अभियंताओं को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में मुरादाबाद के सिंचाई खंड की जूनियर इंजीनियर कुमुद राजपूत को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने विभाग में उत्कृष्ट योगदान देने पर प्रशस्ति देकर सम्मानित किया है।

यह अभियंता सम्मान समारोह राममनोहर लोहिया प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित किया गया। अभियंता सम्मान समारोह में प्रदेश के अनेक जिलों से आए अभियंताओं को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अच्छी सिंचाई सुविधा प्रदान कर रही है। जहां पर कई वर्षों से किसानों को पानी नहीं मिला है, वहां आप सभी ने कठिन परिश्रम करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसानों के प्रति भावनाओं को पूर्ण किया है।

 उन्होंने कहा कि  हमारा भी कर्तव्य बनता है कि आपको भी सम्मान मिलना चाहिए और इस व्यवस्था को वह पहली बार लागू किया है। इससे आपकी ऊर्जा दुगनी होगी। अच्छी मेहनत से कार्य कर हमारे अन्नदाता को समय से टेल तक पानी पहुंचा कर सरकार की इच्छा के अनुरूप महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कैबिनेट मंत्री के निर्देशन में अभियंताओं द्वारा किए गए सिल्ट सफाई के कार्यों की सभी को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 'नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू हो', आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार