मेरठ : कार्यशाला में छात्राओं को दी गई यज्ञ व वैदिक व्यवस्था की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। आर्य समाज दौराला में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की छात्राओं के लिए वैदिक व्यवस्था व यज्ञ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं को वैदिक संस्कृति और 16 संस्कारों के बारे में इस कार्यशाला में जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:-मेरठ : घर के आंगन में रखे पानी से भरे ड्रम में मिला बच्ची का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

मिथलेश राणा (प्रशासक ) ने कहा कि अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यज्ञ कर्म केवल आध्यात्मिक नहीं अपितु कर्म विज्ञान है। वर्तमान प्रदूषित पर्यावरण में औषधीय पदार्थों से बनी सामग्री और घी वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होता है।

WhatsApp Image 2023-01-02 at 4.37.55 PM (1)

प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि तनाव मुक्त रहने में यज्ञ और योग का महत्व है। इसलिए छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में यज्ञ और योग को अपनाना चाहिए। बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में परीक्षा, सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वाह में मिलने वाले मानसिक दबाव, तनाव से मुक्त रहने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।

WhatsApp Image 2023-01-02 at 4.37.55 PM

साथ ही अपनी भारतीय संस्कृति से छात्राओं को अवगत कराना है। कार्यशाला में सुनीता रानी, डॉ. निशा, सुधा अस्थाना, निधि सक्सेना, रबिता, सुमन, कल्पना, अंजलि, शबनम, नर्गिस, कोमल, चंचल, ख़ुशी, अक्षी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-मेरठ: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

संबंधित समाचार