पुणे के तीन विचाराधीन कैदियों की मौत, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में येरवडा केंद्रीय कारागार में तीन विचाराधीन कैदियों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इन कैदियों का एक सरकारी अस्पताल में उपचार हो रहा था। बहरहाल, तीनों कैदियों के परिवार के सदस्यों ने जेल प्रशासन और पुलिस के दावों का विरोध किया और उनकी मौत की जांच की मांग करते हए सोमवार को जेल के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों की शनिवार को ससून जनरल हॉस्पिटल में मौत हो गयी। उन्होंने कहा, ‘‘तीन विचाराधीन कैदियों में से एक एचआईवी पीड़ित था जबकि एक अन्य लीवर सिरोसिस से पीड़ित था, तीसरे को दिल से जुड़ी बीमारी थी। सभी की 31 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गयी। यह प्राकृतिक मौत थी।’’

ये भी पढ़ें-  Christmas से New Year तक दिल्ली में खूब छलके जाम! 218 करोड़ रुपए की लोगों ने पी शराब, टूटा रिकॉर्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज