Video: हरदोई में BJP बूथ अध्यक्ष को रिवॉल्‍वर दिखा स्कूल में उठा ले गए दबंग, लात-घूंसों से की जमकर पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/कछौना। नए साल के जश्न के बीच कछौना कोतवाली के टिकारी में निजी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष को दबंगों ने कमरे में बंद कर रिवाल्वर लगाकर बुरी तरह से पिटाई की। जिसका वीडियो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। वहीं इस मामले में पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष ने पूरे मामले की शिकायत कछौना पुलिस से की गई है।

बताया गया है कि कछौना कोतवाली ग्राम अरसेनी निवासी मुनेश्वर प्रसाद भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं।  31 दिसंबर को बब्लू सिंह के बेटे का जन्म दिन कार्यक्रम था। आयोजन में स्व.गजराज सिंह बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में गए थे। जहां पर पहले से मौजूद टिकारी निवासी अनिल तिवारी पुत्र विष्णु नारायण तिवारी अपने साथी सोनू रमेश कुमार के साथ विद्यालय के एक कमरें में खींच ले गए। 

Image Amrit Vichar(4)

जहां पर बिना वजह तीनों लोगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि अनिल तिवारी ने अपनी रिवाल्वर की बट से बुरी तरह से चेहरे पर किया और धमकाते हुए कहा कि 'बड़े भाजपा नेता बन रहे हो, जान से मार देंगे', दबंगों का ऐसा कहते हुए वीडियो भी बनाया जिसे कई व्हाट्सएप ग्रुप पर दबंगों ने धमकाने की नियत से वायरल किया। 

पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष बुरी तरह से सदमे में है पूरे घटना को लेकर कोतवाली कछौना में सोमवार को लिखित शिकायत दी है। इस घटना को लेकर भाजपा पदाधिकारियों में काफी आक्रोश बना हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष बेनीगंज देवसेन अवस्थी ने बताया कि दबंगों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी। इस बारे में एसएचओ कछौना संदीप कुमार सिंह ने बताया है कि दोषियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: पुलिस बूथ का थानाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म