मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, स्कूटी समेत चार बाइक बरामद
मेरठ. अमृत विचार। मेरठ। थाना लालकुर्ती पुलिस व सर्विलांस टीम ने मंगलवार को चैंकिग के दौरान एक चोर को पकड़ लिया। चोर के पास से चोरी की स्कूटी मिली। जबकि, निशादेही पर 4 बाइक ओर बरामद की गई।
यह भी पढ़ें- मेरठ : कार्यशाला में छात्राओं को दी गई यज्ञ व वैदिक व्यवस्था की जानकारी
चोरी की स्कूटी लेकर जा रहा था शातिर
नावेद पुत्र फरीद अहमद निवासी मकान न. 854 बनीसराय चौक चौकी सोहराबगेट थाना कोतवाली मेरठ मंगलवार को चोरी की स्कूटी लेकर जा रहा था। इस दौरान थाना लालकुर्ती पुलिस व सर्विलांस की टीम ने चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया। पहले तो चोर ने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी की होना कबूल किया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
निशानदेही पर 4 बाइक बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपी नावेद से थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्कूटी व बाइक चोरी करके बेच देता था। उसकी निशानदेही पर 4 बाइक और बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर मेरठ के विभिन्न थानों में 9 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- मेरठ: होटल के कमरे में युवक की आत्महत्या, कानपुर निवासी को ठहराया जिम्मेदार
