पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, भटिंडा में पारा 1.2 डिग्री पर गिरा 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को शीतलहर का प्रकोप रहा और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सबसे ठंडा स्थान भटिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस और झज्जर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति मुर्मू : राजस्थान में 1,000 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजना की रखी आधारशिला

संबंधित समाचार