झारखंड: सांसद खेल महोत्सव के लिए बैठक संपन्न, 20 जनवरी से शुरू रजिस्ट्रेशन

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

रांची। झारखंड में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर आज रांची के सांसद संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में महोत्सव के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़, सिल्ली क्षेत्रों के खिलाड़ियों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - राष्ट्रपति मुर्मू : राजस्थान में 1,000 मेगावॉट क्षमता की सौर परियोजना की रखी आधारशिला

संबंधित क्षेत्रों के विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही अधिक से अधिक सुदूरवर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले, इसके लिए व्यापक रूप से इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाना है। 17, 18 और 19 फरवरी 2023 को मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, खेलगांव में आयोजित इस खेल महोत्सव को लेकर 2000 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

खेल महोत्सव में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशू, कबड्डी, योगासन व बैडमिंटन जैसे खेलों को स्थान दिया गया है। इन खेलों के आयोजन की सारी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद सांसद सेठ ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों को नया मंच देने, उनका उत्साहवर्धन करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने का एक माध्यम है। मुझे विश्वास है कि इस महोत्सव से निखर कर बड़ी संख्या में खिलाड़ी देश और विदेश में अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी का लोनी बॉर्डर पर समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

संबंधित समाचार