मुरादाबाद: रामपुर के चावल व्यापारी से तीन लाख की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने रामपुर के चावल व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लाख रुपए लूट लिए। पुलिस अधीक्षक(नगर) अमित कुमार आनंद ने बताया कि चावल व्यापारी आज घर से दुकान नी आया और बाद में दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान बंद करके ई-रिक्शा …

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने रामपुर के चावल व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लाख रुपए लूट लिए। पुलिस अधीक्षक(नगर) अमित कुमार आनंद ने बताया कि चावल व्यापारी आज घर से दुकान नी आया और बाद में दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान बंद करके ई-रिक्शा से घर जा रहा था। वह जामा मस्जिद पुल तक पहुंचा ही था कि इसके बाद ऑटो से टांडा के लिए सवार हुआ। ऑटो में पहले से ही दो युवक बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद दोनों ने व्यापारी को जबरन कुछ सुंघा दिया और बेहोश होने पर उसे रामगंगा किनारे फैंकर तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक(नगर) ने बताया कि होश आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार