लखनऊ: कमजोर बच्चों की Math भी होगी Strong, 370 प्रशिक्षक तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित  जूनियर विद्यालयों में  गणित विषय के कमजोर बच्चों को मजबूत बनाने की पहल शुरू हो गई है। बच्चों को गणित विषय कैसे पढ़ाया जाए जो आसानी से उनकी समझ में आए इसके लिए 75 जनपदों में 370 शिक्षकों को पहले चरण में उतारा गया है। 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ( यूपीएससीईआरटी ) की ओर से बीते दिनों कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए गणित रिमीडियल कैम्प  जनपद स्तरीय संदर्भदाताओं के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। यहां से प्रशिक्षण पाने के बाद शिक्षकों ने बुधवार से जिला स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। 

अधिकारियों के मुताबिक  बच्चों में लर्निंग गैप को दूर करने के लिए आगामी सत्र के प्रारंभ में ही 50 दिनों का रिमीडियल कैम्प आयोजित किया जाएगा ताकि सभी बच्चे संबंधित विषयों के मूलभूत अवधारणाओं को समझकर आत्मसात कर सकें। इसके अंतर्गत कक्षा 6, 7 एवं 8 की गणित एवं हिन्दी विषयों में शिक्षकों के लिए हसतपुस्तिका तथा बच्चों के लिए कार्य पुस्तिकाओं का विकास किया गया है।

ये भी पढ़ें - Cbse Board Exam: लखनऊ में 5 सचल दल 32 केंद्रों की करेंगे निगरानी

संबंधित समाचार