शाहजहांपुर: सबसे ठंडा रहा बुधवार, बुझे रहे नगर निगम के अलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। नए साल की शुरुआत से ठंड सितम ढा रही है। एक से 4 जनवरी तक न्यूनतम तापमान सर्वाधिक कम रहा है। इससे ठंड ने सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बुधवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। इसके बावजूद नगर निगम के अलाव नहीं जले, जिससे चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग उम्मीद लगाए बैठे रहे। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि बुधवार को 5.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पंजाब जा रही मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

पिछले करीब दस दिनों से लगातार पारा गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बुधवार की सुबह जब लोग उठे तो धुंध छाने के कारण अंधेरा था। धुंध कम न होने से दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। हालांकि मंगलवार को दोपहर बाद सूर्य देवता के कुछ देर के लिए दर्शन हो गए थे। इसके बाद भी नगर निगम के अलाव नहीं लगाए गए। मंगलवार को लगे अलाव को ही किसी तरह जलाकर लोगों ने ठंड से बचाव की कोशिश करते नजर आए। वहीं गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी दो-तीन दिनों तक इस तरह के मौसम की संभावना है। दो से तीन दिन बाद कोहरा के साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है।

भाजपा नेता विनय ने जलवाए अलाव
सुबह से लगातार गिरते तापमान के कारण भीषण ठंड से लोगों को बचाने के लिए भाजपा नेता विनय अग्रवाल आगे आए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ छोटा चौक, चारखंभा, किला, बड़ी विसरात, मिशन फील्ड, गौहरपुरा, कटिया टोला, वॉकरजई, लोधीपुर, अहमदपुर और रंगमहला आदि 40 स्थानों पर अलाव लगवाए।

नगर निगम को नियमित रूप से अलाव लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी यदि अलाव नहीं लग रहे हैं तो यह गंभीर है। गुरुवार को अलाव खुद चेक करेंगे। लापरवाही मिली तो डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।- आशीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: चोरी की गाड़ियां खरीदने वाला बरेली का कबाड़ी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी

 

संबंधित समाचार