बरेली : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लक्सरी गंज फाटक के पास गुजर रहा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है यहां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: विद्युत मीटर रीडर को अधिकारियों ने मीटिंग में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जिला फैजाबाद के गौसगंज के रहने वाले 70 वर्षीय जयप्रकाशकिसी काम से बरेली आए हुए थे।आज सुबह  कैंट थाना क्षेत्र के लक्सरी गंज फाटक से होकर गुजर रहे थे।इस दौरान  वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर गिर गए। जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गए।

 जीआरपी व आरपीएफ पुलिस की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: लगातार हादसों के बाद हुई प्लेटफार्म की तकनीकी जांच

संबंधित समाचार