कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह पठानिया चुने गए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष
धर्मशाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पांच बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को बृहस्पतिवार को ध्वनिमत के जरिए सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। चं
बा जिले के भटियात के विधायक पठानिया का चुना जाना तय था, क्योंकि पद के लिए कोई और उम्मीदवार मैदान में नहीं था। पठानिया ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। पठानिया ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा सचिव यशपाल को अपना नामांकन पत्र सौंपा था। पठानिया 1985, 1993, 2003, 2007 और 2022 में विधानसभा के सदस्य चुने गए। 1993 और 2003 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर में शुरू हुईं Jio, एयरटेल की 5G सेवाएं
