Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, कोहरे के कारण राजधानी सहित दर्जनों ट्रेनें लेट, यहां चेक करें- लिस्ट
Indian Railway कानपुर में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हो रही।
Indian Railway कानपुर में कोहरे के कारण राजधानी सहित दर्जनों ट्रेनें घंटो लेट हो रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करने के साथ ही वह गंतव्य तक भी नहीं पहुंच रहे।
कानपुर, अमृत विचार। Indian Railway कड़ाके की सर्दी में ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा है। बुधवार को राजधानी सहित दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। इस वजह से कानपुर आने वाले लोग देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेगी। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। घंटों विलंब से चलने वाली ट्रेनों में दिल्ली से आने और राजधानी जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं, जबकि हावड़ा, झांसी आदि जाने वाली ट्रेनें भी देरी के साथ पहुंची।
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से सियालदाह जाने वाली सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस को सेंट्रल रात 9:12 बजे पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन पौने 12 बजे तक पहुंची। वहीं दरबंघा से चलने वाली नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन भी नौ बजकर 35 बजे के बजाय रात पौने 12 बजे पहुंची। वहीं गया से नई दिल्ली जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस भी रात दस बजकर पांच मिनट के बजाय दो घंटे की देरी सें सेंट्रल पहुंची।
वहीं नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से कानपुर पहुंची। वहीं पुरी से पुरानी दिल्ली चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से ज्यादा लेट रही। यस ट्रेन का रात नौ बजकर 55 मिनट पर सेंट्रल पहुंचने का समय था, लेकिन यह साढ़े 11 बजे के बाद पहुंची। इसी तरह कामाख्या से पुरानी दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े नौ बजे के बजाय दो घंटे की देरी के साथ साढ़े 11 बजे के बाद सेंट्रल स्टेशन पहुंची।
