बरेली: डेलापीर मंडी में आवारा पशुओं का आतंक, शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेलापीर सब्जी मंडी में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक है। आढ़ती की नजर हटते ही उसकी सब्जी को यह जरा सी देर में चट कर जाते हैं। जब वह इन्हें भगाता है तो वहां खड़े वाहन गिरने के साथ ही लोग चोटिल तक हो जा रहे हैं। इस मामले में कई बार यहां के आढ़ती नगर निगम से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग सख्त, दिन में काटे 2230 कनेक्शन तो रात में जांच करने पहुंच गई टीम

डेलापीर सब्जी मंडी में सब्जी की आढ़त लगाने वाले सलीम ने बताया कि कई दिनों से सब्जी मंडी में आवारा पशु आ जा रहे हैं। उनका झुंड पलक झपकते ही आढ़त पर रखी सब्जियों को सफा कर देता है। जब वह लोग उन्हें भगाते हैं तो वह वहां खड़े वाहनों को गिरा देते हैं।

कई बार इन पशुओं ने वहां खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी चोटिल कर दिया। इस मामले में वह लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक टीम ने आकर पशुओं को पकड़ने की जहमत नहीं की। जिस कारण आढ़तियों को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बनभूलपुरा मामले में बोले सलमान मियां, 'हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?