लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटर हॉस्टल कंपटीशन फेस्ट का आयोजन 23 से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ।  लखनऊ विश्वविद्यालय में इंटर हॉस्टल कंपटीशन फेस्ट 2023 का आयोजन 23 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक किया जायेगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग प्रतियोगिताओं को मुख्यतया तीन भागों  सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद में रखा गया है जिसमें विश्विद्यालय के दोनों परिसर के समस्त छात्रावासों के अंतवासी सहभागिता करेंगे। इस फेस्ट का उद्घाटन 23 जनवरी, 2023 को सुभाष चन्द्र बोस जयंती के विशिष्ट अवसर पर सुभाष हाल में माननीय कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो आलोक कुमार राय की ओर से किया जाएगा।

ये भी पढ़े:- लखनऊ विश्वविद्यालय: विदेशी छात्रों के लिए निर्धारित सीटें फुल हुई तो भी उन्हें मिल सकेगा प्रवेश

संबंधित समाचार