बरेली: तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने शादी में डांस करते समय तमंचे के साथ वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जाम से निजात दिलाने को बनी बैरिकेडिंग के नीचे से निकल रहे लोग

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शाहिर बेग उर्फ डम्पी (32) निवासी शाहमतगंज ने एक शादी समारोह में डांस के दौरान तमंचा लहराकर वीडियो बनाया था। जिसे उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गुरुवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: बोर्ड परीक्षा में वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी मिलेगी अहम जिम्मेदारी

 

संबंधित समाचार