महाराष्ट्र में नौ करोड़ से अधिक मतदाता, चार लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटाए गए

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

मुंबई। महाराष्ट्र में 9.02 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। मतदाता सूची के विशेष संक्षेप पुनरीक्षण में यह बात सामने आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संशोधित सूचियां गुरुवार को प्रकाशित की गईं। नौ नवंबर 2022 को प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार, राज्य में 8,98,42,301 मतदाता थे।

ये भी पढ़ें:-धालीवाल को कभी देश में घुसने नहीं दिया था, अब प्रवासी भारतीय सम्मान देगी सरकार

इन सूचियों में 9,21,453 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 4,77,953 नाम हटाए गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने कहा कि इस तरह महाराष्ट्र में अब 9,02,85,801 मतदाता हैं। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि जो लोग एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष के होने वाले थे, उनके नाम इसमें जोड़े गए हैं। सूचियों का पूरक पुनरीक्षण इस वर्ष अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर में किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:-Kanjhawala Death Case: पुलिस ने छठवें आरोपी आशुतोष को किया गिरफ्तार, इसी की गाड़ी से हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार