Mercedes -बेंज 2023 में भारतीय बाजार में 10 नई कार पेश करेगी: संतोष अय्यर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज-बेंज इस साल भारतीय बाजार में 10 नए वाहन पेश करेगी। इनमें से ज्यादातर की कीमतें एक करोड़ रुपए से अधिक होगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल इस श्रेणी में 69 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने 2022 में एक करोड़ से अधिक कीमत वाले 3,500 से अधिक कारों की बिक्री की। 

ये भी पढ़े:-रिलायंस की लोटस चॉकलेट में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुली पेशकश

इस दौरान इसने रिकॉर्ड 15,822 इकाइयों बेची। कंपनी ने 2021 में 11,242 इकाइयां बेची थीं। इसकी पिछली सबसे अच्छी बिक्री 2018 में 15,583 इकाई रही थी। इसने शुक्रवार को 'एएमजी ई53 4मैटिक+ कैब्रियोलेट' मॉडल पेश किया। इसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने कहा कि पिछले साल हमें 'शीर्ष वाहन' खंड में सबसे अधिक 69 प्रतिशत वृद्धि हुई।

कंपनी के शीर्ष वाहनों में एस-क्लास मेबैक, जीएलएस मेबैक, टॉप-एंड एएमजी, एस-क्लास और जीएलएस एसयूवी शामिल हैं। इन वाहनों की शोरूम कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि हम 2023 में 10 नई कार पेश करेंगे। इनमें से अधिकांश शीर्ष वाहन खंड में होंगी। कंपनी को 2023 में दहाई अंकों में बिक्री वृद्धि की उम्मीद है।

अय्यर ने कहा कि हमने पिछले साल के अंत तक अपनी चाकण कारखाने के लिए 100 प्रतिशत हरित बिजली हासिल की है... 2023 में हम पूरी तरीके से कागजरहित होंगे।' उन्होंने आगे कहा कि हमारा एक तिहाई नेटवर्क स्वच्छ ऊर्जा पर काम करेगा और पूरा नेटवर्क 2025 तक हरित हो जाएगा।

ये भी पढ़े:-शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में बढ़त, 82.47  पर आया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव