वाराणसी: ज्ञानवापी से जुड़े इस बड़े मामले की आज टली सुनवाई  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। सीजेएम कोर्ट में आज ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद की चार महिला वादियों को गालीगलौज और धमकी मामले में सुनवाई टल गयी। अधिवक्ता नारायणी शर्मा के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित होने के कारण शुक्रवार को सुनवाई टल गई। अब इस मामले में शनिवार को सुनवाई होगी। 

गौरतलब है कि दिसंबर माह में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण की वादी महिलाएं रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि श्रृंगार गौरी प्रकरण की एक वादिनी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन की ओर से मुख्यमंत्री को पॉवर ऑफ अटार्नी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में पहुंचने पर कई बार अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। महिलाओं व उनके पैरोकारों से गाली-गलौज तक की जाती है। 

ये भी पढ़ें -  आजमगढ़: जेल में बंद पूर्व मंत्री अंगद यादव पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने कुर्क किया मकान

संबंधित समाचार