आजमगढ़: जेल में बंद पूर्व मंत्री अंगद यादव पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने कुर्क किया मकान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। कई आपराधिक मुकदमों के चलते जेल में बंद पूर्व मंत्री व वर्तमान में भाजपा में शामिल अंगद यादव पर आजमगढ़ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंगद यादव का मकान शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। भारी फोर्स के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने सिधारी क्षेत्र स्थित मकान को सील करने के साथ ही मुनादी भी कराई। 

बताते चलें कि अंगद यादव निजामाबाद विधान सभा सीट से कई बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार में वे मंत्री भी रहे। मौजूदा समय में वह जेल की सलाखों के पीछे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से भाजपा ने अंगद यादव के भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। अंगद यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 31 दिसंबर 2022 को ही अंगद यादव का सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर स्थित मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। 

ये भी पढ़ें -  बलिया में कोटेदारों ने जलाया सांसद संजय सिंह का पुतला, इस बात पर जताया रोष

संबंधित समाचार