अयोध्या: थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए आगे आए पूर्व राज्यमंत्री और विधायक  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। थैलीसीमिया बीमारी से जूझ रहे बच्चे की मदद के लिए पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय व गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाया है। पूर्व मंत्री पवन ने बच्चे के इलाज के लिए पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये दिया है जबकि सपा विधायक ने एक माह का वेतन व विधायक निधि से 5 लाख की मदद का आश्वासन दिया है।

बीकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बैंतीकला के पुरवा बुकनवा निवासी अक्षित थैलीसीमिया नामक बीमारी से ग्रसित है। सोशल मीडिया पर मदद के लिए आवाज उठने के बाद पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध करने के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने पीड़ित बच्चे की सहायता के लिए उसके परिजनों से मुलाकात की। इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देने के साथ ही आर्थिक सहायता की। तेज नारायण पांडेय ने कहा कि संकट की घड़ी में समाज के सभी लोगों को अपनी क्षमतानुसार बच्चे के इलाज के लिए सहयोग करना चाहिए। 

वहीं गोसाईगंज से सपा विधायक अभय सिंह ने अपनी विधायक निधि से 5 लाख व अपना 1 माह का वेतन बच्चे के इलाज के लिए देने का आश्वासन दिया है। सपा प्रवक्ता बलराम यादव ने बताया कि बच्चे के इलाज में 36 लाख का खर्च बताया जा रहा है। अक्षित के पिता एक छोटी सी दुकान से अपनी अजीविका चलाते हैं, ऐसे में सभी लोगों को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: परकोटे में कांस्य की प्लेट पर बनेंगे रामायण के प्रसंग 

संबंधित समाचार