Winter In UP : सुबह से ही धुंध छाने से वाहन सवार लाइट जलाकर सड़कों पर निकले, अभी कुछ दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Winter In UP कानपुर में धुंध में वाहन सवार लाइट जलाकर निकले।

Winter In UP कानपुर में सुबह से ही धुंध छाने से दिन में ही वाहन सवार सड़कों पर लाइट जलाकर निकले। ऐसे ही अभी कुछ दिन मौसम रहेगा। हाड़कंपाऊ ठंड से सड़कों पर कम ही लोग दिख रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। Winter In UP सर्दी के इस सीजन में शुक्रवार की रात सबसे ठंडी रही। पहली बार न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन में भी गलन और शीत लहर से लोग कंपकंपाते रहे। हाड़कंपाऊ ठंड की वजह से दिन में निकली धूप भी बेदम साबित हुई। दिन में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जनवरी का पहला सप्ताह कड़ाके की सर्दी के नाम रहा है। साल की अंतिम रात से ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। जनवरी के पहले सप्ताह में ही कई रिकार्ड टूटे हैं। इन छह दिनों में तीसरी बार सबसे ज्यादा ठंडी रात का रिकार्ड टूटा है। दिन में भी धूप दोपहर में चमकी। तब तक बादल छाए रहने और शीत लहर चलने की वजह से लोग तंग दिखे। जिन्हें ऑफिस जाना था, वे पूरी तरह से ठंड से सुरक्षा करते हुए घर से निकले।

दो पहिया वाहन से जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। सरकारी व निजी कार्यालयों में भी कर्मचारी हाथ को दुबकाए सिकुड़े हुए बैठे रहे। कई ने ब्लोवर और हीटर का सहारा लिया। दोपहर एक बजे करीब धूप निकली तो कर्मचारी व लोग धूप में राहत लेने के लिए खड़े हो गए। लेकिन शीत लहर और गलन का प्रकोप जारी था, जिसकी वजह से ठंड से छुटकारा पाता नहीं दिखा। लोगों ने धूप निकलने के बाद भी अलाव का सहारा लिया।

दोपहर में भी कई स्थानों पर अलाव जलते रहे। उसके बाद शाम को भी अलाव की तेज आग विभिन्न चौराहों पर देखी गई। सरकारी लकड़ी नहीं मिलने पर चौराहों पर कचरा और जुटाए गईं लकड़ियों को जलाकर लोगों ने तापा। तापमान रिकार्ड कम होने की वजह से ठंड बढ़ गई थी। जो खुले आसमान में समय काटने को विवश थे, उनके लिए ठंड से खतरा और बढ़ गया। किसी तरह उन्होंने रात काटी तो कई की तबीयत भी बिगड़ गई। 

जनवरी में मौसम का हाल

कब          न्यू.        अधि.
01 जन.    10.8       20.0
02 जन.    5.4        13.4
03 जन.    3.6        10.2
04 जन.    8.4        13.2
05 जन.    4.4        15.2

संबंधित समाचार