अयोध्या: शीतलहर की मार... आलू, मटर और टमाटर की फसलें बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। एक सप्ताह से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम आदमी को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। ठंड और शीतलहर का असर आम जनजीवन के साथ ही खेती किसानी पर पड़ता दिखाई दे रहा है। शीतलहर से किसानों की फसलें प्रभावित होनी शुरू हो गई है।

किसानों का कहना है कि शीतलहर और भीषण ठंड गेंहू की फसल के लिए तो लाभकारी है, लेकिन आलू, मटर, टमाटर व अन्य फसलों के नुकसानदायक है। उनका कहना है कि शीतलहर के कारण आलू, मटर व टमाटर की फसल प्रभावित होने लगी है तो वहीं माहू रोग सरसो की फसल चौपट हो रही है। 

1- 10 हजार की लागत से तीन बीघे में आलू की बुवाई की गई थी। शीतलहरी के कारण डेढ़ बीघा आलू की फसल पाला के कारण झुलसकर चौपट हो गई है। दिन-रात रखवाली कर फसलों को बचाया, लेकिन अब शीतलहर के कारण प्रभावित हो रही फसलों को बचाना चुनौती साबित हो रहा है। 
- त्रिलोकी नाथ तिवारी, ताहिरपुर बरौली, पूराबाजार

2- भीषण ठंड में आलू, टमाटर, मटर व सरसों समेत दलहन और तिलहन की फसलें पाला लगने के चलते झुलस कर खराब होनी शुरू हो गई है। शीतलहरी से फसलों को बचाना किसानों के लिए आसान नहीं है।  
- चंद्र पाल वर्मा, सराय चैमल, पूराबाजार 

3- आलू की फसल में झुलसा रोग लगाना शुरू हो गया है। वहीं कद्दू, लौकी व टमाटर की फसल भी प्रभावित हो रही है। थाई अमरूद की खेती में फूल और फल स्वत: गल कर गिर रहे हैं।  
- राम गनेस वर्मा, मंगलसी, सोहावल

4- सरसों में माहू रोग का खतरा बढ़ गया है। चार बीघा में आलू की फसल लगाई गई है। अधिक ठंड के कारण फसल प्रभावित हो रही है। मौसम सही न हुआ तो काफी नुकसान होगा। 
- राम जनम मौर्य, रामनगर, बीकापुर

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 8 विद्यालयों को नोटिस जारी, जानिए क्या है वजह

संबंधित समाचार