अयोध्या: पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दी सहायता, दो बच्चों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी
अमृत विचार, अयोध्या। बीते 26 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह घाट पर जेसीबी की चपेट में आकर काल के गाल में समाए ऊधम चंद्र गुप्ता के परिवार को पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की। शनिवार को कच्चा घाट स्थित शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री ने मृतक के दो बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी लिया। बता दे कि इस हादसे में मृतक का भांजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा समाजवादी पार्टी ऐसे पीड़ित परिवार के हमेशा साथ रहती है और हरसंभव मदद भी करती है। श्री पाडेंय ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपया की आर्थिक सहायता राशि एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। इस अवसर पर महंत राम दास, नन्द कुमार गुप्ता, पंकज पाडेयं, चन्द्र यादव, अखिलेश पाडेंय, शोयब खान, ध्रुव चन्द्र गुप्ता, सुरेश यादव आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शीतलहर की मार... आलू, मटर और टमाटर की फसलें बीमार
