मेरठ: 5 मिनट में पढ़े 817 शब्द, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस 2022 में दर्ज हुआ नाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। प्रतिभा दिखाने की कोई उम्र नहीं होती, बस मन में जज्बा होना चाहिए। जी, हां ऐसा ही कुछ कर दिखाया साढ़े चार साल से भी कम उम्र की वान्या गौतम ने। वान्या गौतम का इंटरनेशनल, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हो चुका है

छोटी सी उम्र में बड़े कारनामे
मेरठ के पल्लवपुरम की रहने वाली सीनियर प्रेप की छात्रा वान्या गौतम उम्र 4 वर्ष, 4 महीने व 23 दिन है। इस छोटी सी उम्र में वान्या ने कई कीर्तिमान स्थापित किया है। अब वान्या ने 5 मिनट में 817 शब्द पढ़कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 में अपना नाम दर्ज कराया है।

वान्या मेरठ में एक निजी स्कूल की छात्रा है। वान्या ने यह सफलता प्राप्त कर परिवार, विद्यालय व मेरठ शहर का नाम रोशन किया। स्कूल प्रशासन व क्षेत्रीय लोगों ने छात्रा के परिवार को बधाई दी। इंटरनेशनल व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज करा चुकी है नाम वान्या की यह पहली सफलता नहीं है।

इससे पहले वान्या ने विश्व के सभी देशों के नाम उनके राष्ट्रीय ध्वज को देखकर बताया।  साथ ही विभिन्न देशों के राजनीतिक मानचित्र के आधार पर उस देश का नाम बताने वाली सबसे कम उम्र की छात्रा रह चुकी है। अपनी इस उपलब्धि के लिए उसने एशिया बुक आफ रिकॉर्डस तथा इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्डस में भी स्थान प्राप्त किया था। इस सफलता पर स्कूल प्रशासन ने छात्रा को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- BSP पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

संबंधित समाचार