अलीगढ़: गांव में घुसे तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला, रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के गांव जवां में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। तेंदुआ आज गांव घुस गया, जहां उसने एक बच्चे के ऊपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई है। अभी तक तेंदुआ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण खेत में आग ताप रहे थे। उन्होंने गेंहू के एक खेत में कुछ हलचल देखकर 15 वर्षीय विशाल पुत्र गणेश को पशु भगाने के लिए भेजा। बच्चा जैसे ही खेत में पहुंचा, वहां पर तेंदुआ लेटा हुआ था। बच्चे ने तेंदुआ को एक पत्थर का टुकड़ा उठाकर मार दिया। तेंदुआ ने बच्चे पर हमला बोल दिया। जिससे बच्चा घायल हो गया।

बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्हें देखकर तेंदुआ गांव की ओर भागा। कुछ दरवाजे बंद थे। प्रेम मुरारी पुत्र देवी शरण के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, तेंदुआ उसमें घुस गया। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है। 

ये भी पढ़ें -  अमरोहा : खाकी वर्दी पहन ठगी करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार

संबंधित समाचार