आगरा: अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाली प्लाट में पड़ा मिला था शव   

आगरा, अमृत विचार। जिले के मालिखनपुर रोड पर खाली प्लाट में मिला शव हत्या कर फेंका गया था। इसका खुलासा पुलिस ने आज कर दिया है। जांच के दौरान अवैध संबंधों में युवक की हत्या किए जाने की बात निकल कर सामने आई। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। 

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि बीती एक जनवरी को दोपहर के समय मलिखानपुर रोड के समीप पवन भट्टा के पास प्लाट में एक शव मिला था। इसकी शिनाख्त नईम निवासी मोहल्ला शीशगर बिजली घर के पीछे मडैया, थाना-सिकंदराराऊ, जिला हाथरस के रूप में हुई थी। बताया कि मृतक की बहन सायरा खातून ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एसएसपी आशीष तिवारी ने जांच के लिए दो टीमें गठित की और घटना के खुलासे के निर्देश दिए। 

प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने जांच की। उन्होंने प्रकाश में आए हत्यारोपी को वांछित कर उसके खिलाफ दस हजार रुपये का इनाम घोषित करा दिया। थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को हत्यारोपी दस हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें - Dog Bite: लखनऊ में कुत्तों का आतंक जारी, महिला के चेहरे पर काटा  

संबंधित समाचार