Keshari Nath Tripathi: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, प्रयागराज में ली अंतिम सांस ली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और  यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर और केशरी नाथ त्रिपाठी का आज रविवार को प्रयागराज में निधन हो गया है। उन्होंने अपने आवास पर लंबी सांस ली।वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 8 जनवरी सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे।ष उन्होंने यूपी में बीजेपी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की. उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. शांति।

बता दें कि केशरीनाथ त्रिपाठी तीन बार विधानसभा अध्य्क्ष भी रहे। 10 नवंबर 1934 को उनका जन्म हुआ था। पं. केशरी नाथ त्रिपाठी अपने पिता की सात संतानों में चार बेटियों और तीन बेटों में सबसे छोटे थे।

 यह भी पढ़ें:-यूक्रेन ने की अमेरिकी सैन्य मदद की सराहना, अस्थायी युद्ध विराम को रूस की बताया चाल

संबंधित समाचार