हिमाचल में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, सात विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार किया गया और सात मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया जिससे मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या अब नौ हो गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में एक समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। नए शामिल मंत्रियों में सोलन से विधायक धनीराम शांडिल, कांगड़ा जिले के जावली से चंदर कुमार, सिरमौर जिले के शिल्लाई से हर्षवर्धन चौहान और जनजातीय किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र : हिंगोली में भूकंप के हल्के झटके, कोई हताहत नहीं

इनके अलावा रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है जो क्रमश: जुब्बल-कोटखाई, कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के अलावा, तीन पद अब भी खाली हैं। राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 से अधिक नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 11 दिसंबर को शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में  LOC के पास दो आतंकवादी ढेर : सेना 

 

संबंधित समाचार