गाजियाबाद: बदमाशों ने कांग्रेस नेता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उतरवाए गहने

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के खोड़ा में बदमाशों ने कांग्रेस नेता की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनसे मंगलसूत्र, कान की बाली व अंगूठी उतरवाकर फरार हो गए। इसके बदले में वह कागज की गड्डी और रुमाल में कुछ सिक्के व पत्थर बांधकर थमा गए। होश आने पर उन्हें अपने साथ घटना का पता चला।

आरोपियों की तस्वीर नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में थाना खोड़ा में शिकायत दी गई है।बेहोशी में वह जहां थीं, वहीं बैठी रहीं। करीब 2 घंटे बाद शाम छह बजे उनके पति ने फोन किया तब वह कुछ होश में आईं और उन्हें अपने साथ हुई घटना का पता चला।

खोड़ा के राजीव नगर निवासी दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के जिला सचिव हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला शुक्रवार शाम चार बजे अपनी सहेली के यहां जाने के लिए घर से निकलीं थीं। रास्ते में उन्हें एक महिला व दो पुरुष मिले। उन्होंने उर्मिला को अपनी बातों में फंसा लिया। उन्होंने डर दिखाया कि आजकल लूटपाट का खतरा है। वह अपनी जूलरी रूमाल में बांधकर रख लें। 

दिनेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। खोड़ा थाना प्रभारी योगेन्द्र मलिक का कहना है कि घटने के समय की सीसीटीवी प्राप्त हुई है, जिसके जरिए बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। खोड़ा की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपराध के इस नए स्वरूप की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें:-SP Media Cell के संचालक की गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश! पहुंचे Police Headquarters, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार