Akhilesh Yadav: पुलिस मुख्यालय में भड़के अखिलेश, कहा- नहीं पियूंगा चाय, जहर हुआ तो... Video वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। समाजावादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा नहीं है, किसी ने जहर मिला दिया तो। उन्होंने कहा कि मैं बाहर से मंगा कर चाय पी लूंगा,लेकिन पुलिस की चाय नहीं पियूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपनी चाय पियूंगा और पुलिस अपनी चाय पीये। उन्होंने यह बातें रविवार को राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय पर पहुंचने के बाद कही।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के आईटी सेल संचालक को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसका नाम मनीष जगन अग्रवाल बताया जा रहा है। मनीष पर आरोप है कि सपा के ट्वीटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी की गई थी,जिसके बाद मनीष पर एफआईआर दर्ज हुई।

जिस ट्वीटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी की गई थी। उसका संचालन मनीष किया करते थे। उसी पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।  इस गिरफ्तारी के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव राजधानी स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। वहीं सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय के बाहर इस गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-गाजीपुर में रौब दिखाकर ग्रामीणों से वसूली करने वाला फर्जी दरोगा तमंचे के साथ गिरफ्तार

संबंधित समाचार