बाराबंकी: दंगल के फाइनल मुकाबले में संदीप ने मारी बाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कोटवाधाम /बाराबंकी। कोटवाधाम चौराहे कै तिवारी गौशाला के प्रांगण में दंगल के आखिरी दिन हरिहर थापा पहलवान नेपाल व हलचल सिंह पहलवान बिहार के मध्य हुई कुश्ती में कमर ढाक दांव से हलचल पहलवान को आसमान दिखा दिया।

दूसरी कुश्ती संदीप पहलवान कोटवाधाम व बाबा नायक पहलवान बिहार के मध्य हुई जिसमें संदीप पहलवान कोटवाधाम ने बाबा नायक पहलवान विहार को मुल्तानी दांव से चित कर दिया।

तीसरी व अन्तिम कुश्ती बाबा बालक दास काशी विश्वनाथ बनारस व हलचल पहलवान राजस्थान के मध्य हुई जिसमें बालकदास पहलवान ने हलचल पहलवान राजस्थान को धोबी पाट दांव से चित कर खूब वाहवाहीव इनाम बटोरा। रेफरी की भूमिका अमित यादव गाजीपुर संदीप पहलवान कोटवाधाम ने निभाई। लल्ला पान्डेय रवि वर्मा अमित सिंह ज्वाला ,सहित बडी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  दाएं-बाएं बैठे दो मुख्यमंत्री और पेशाब रोक कुर्सी पर जमे थे Kesharinath Tripathi, पढ़े राजनीति ये अनोखा किस्सा...

संबंधित समाचार