प्रयागराज: केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, अमृत विचार। बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही उन्हें सांस में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। स्वजन उन्हें घर ले गए थे। केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी को विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/pqBrHQczDN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 8, 2023
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी स्वर्गीय केशरीनाथ त्रिपाठी के निवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी , स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी निवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों का पहुंचना लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें - Keshari Nath Tripathi: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, प्रयागराज में ली अंतिम सांस ली
