गोंडा: धारदार हथियार से हमला कर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, गांव में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुपईडीह (गोंडा)। जमीन विवाद में छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
 
 कौड़िया थाना क्षेत्र के भखरिया के मजरा झाला पुरबिया पुरवा निवासी शिव यादव यादव व छोटा भाई जयराम यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि छोटा भाई जयराम यादव जीविकोपार्जन के लिए परदेस में रहकर काम करता है, जबकि बड़ा भाई गांव पर ही रहता है। 

 थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला बखहरिया के मजरा पुरबिया पुरवा निवासी शिव कुमार यादव ने अपने छोटे भाई जयराम यादव के हिस्से की भी जमीन कूट रचित तरीके से अपने पिता से रजिस्ट्री करवा लिया था।

छोटे भाई को मालूम होने पर बड़े भाई से अपने हिस्से की मांग करने लगा। इस पर शिव कुमार यादव और जयराम यादव में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें जयराम यादव ने बड़े भाई शिव कुमार यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

जिससे शिव कुमार यादव (40)पुत्र लालू यादव  की मौके पर ही मौत हो गई । प्रभारी थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि मृतक की पत्नी पुष्पा यादव की तहरीर पर जयराम यादव सहित उनकी पत्नी व बेटे के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सर्द रातों में सिसकियां भर रही दुखना, शरारती तत्वों ने जला दी थी झोपड़ी, नहीं मिली कोई मदद

संबंधित समाचार