बांदा: नेहा कश्यप ने फिर रोशन किया जिले का नाम, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। एक बार फिर जनपद की बेटी नेहा कश्यप ने बांदा का नाम रोशन किया। नेहा कश्यप ने 2023 में नये साल में एक और अवार्ड अपने नाम कर लिया। वह मॉडल व अभिनेत्री के रूप में अपना नया मुकाम हासिल करने के लिये प्रयासरत हैं। कानपुर पनकी स्थित फाइवस्टार होटल में शनिवार को स्काईहील प्रोडक्शन हाउस की ओर से स्काईहिल फ़ैशन वीक 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नेहा कश्यप को बालीवुड की अभिनेत्री भाग्यश्री और दीपक परवानी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यहां पहुंचीं बॉलीवुड स्टार भाग्यश्री ने अपने गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। जैसे ही भाग्यश्री मंच पर आईं तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद भाग्यश्री ने कबूतर जा, जा, जा….., दिल दीवाना बिन सजना के माने ना….., मेरे रंग में रगने वाली, परी हो तुम…, गाने सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अभिनेत्री भाग्यश्री ने नेहा कश्यप की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नेहा कश्यप ने अवार्ड के साथ मंच पर स्पेशल वॉक में प्रतिभाग कर अपनी वॉक से जलवे बिखेरे।

Image Amrit Vichar(3)

नेहा कश्यप जानी-मानी कलाकार और एक बेहतरीन मॉडल हैं बहुत जल्द इनका एक एल्बम साँग आने वाला है, जिसमें नेहा कश्यप ने लीड रोल किया है। मिस बुंदेलखंड नेहा कश्यप अब तक ऐसे कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। नेहा मॉडलिंग के साथ ही एक्टिंग की दुनिया में भी धमाल मचाए हुए हैं। इन्होंने कई मूवी और वेब सीरीज में भी काम किया है। इनका यूटूब चैनल भी है, जिसमें ये अपने नत्य के वीडीओ अपलोड करती हैं। इनके भारी मात्रा में सब्स्क्राइबर हैं। नेहा बताती है कि वे अपनी फ़ैमिली के साथ अपने जनपद का नाम रोशन करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: विशालकाय अजगर देख लोगों में मचा हड़कंप, राहगीरों का आवागमन हुआ बंद

संबंधित समाचार