महाराष्ट्र : गुजरात जा रही कार पालघर में ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत, चार घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालघर। जिले के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार को एक कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक शिशु सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए है। अधिकारी ने बताया कि एक परिवार के सात सदस्य कार से मुंबई से गुजरात में वलसाड जिले के भिलाड जा रहे थे, तभी कासा थाना क्षेत्र में एक मंदिर के निकट पूर्वाह्न करीब पौने बारह बजे यह हादसा हुआ। 

ये भी पढ़ें:-मध्याह्न भोजन के लिए चावल नहीं दे पा रहा केंद्र : मंत्री जयंत पाटिल 

पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने एक मीडिया एजेंसी को बताया कि मृतकों की पहचान नरोत्तम राठौड़ (65), उनके पुत्र केतन राठौड़ (32), एक साल के बच्चे आरवी राठौड़ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान कार चला रहे दीपेश राठौड़ (35), तेजल राठौड़ (32), मधु राठौड़ (58) और ढाई साल की बच्ची स्नेहल राठौड़ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों का अभी तक बयान नहीं लिया जा सका है, इसलिए पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:-असम: लखीमपुर में 500 हेक्टेयर वन भूमि को खाली कराने के लिए चलेगा अभियान: अधिकारी

संबंधित समाचार