खाद्यान वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। क्षेत्र में मुफ्त राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लेने आपूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार कोपा गांव पहुंच गए।वितरण व्यवथा का जायजा लिया।कहा कि हर जगह निश्शुल्क राशन वितरण शुरू हो चुका है।उन्होंने बताया कि सही मात्रा में निश्शुल्क राशन की व्यवस्था सभी दुकानों पर कर दी गई है।अशोक कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि कही भी किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था अथवा घटतौली की शिकायत हो तो तुरंत सूचित करें।आरोपी दुकानदार पर आवश्यक करवाई की जाएगी।अंत्योदय कार्डधारक को 21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं तथा पात्रगृहस्ति कार्ड धारक को 3 किलो चावल व 2 किलो गेहूं प्रति यूनिट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ऐ दिल संभल जा जरा... तो इस वजह से ठंड में बढ़ रहे हैं heart attack के मामले, पढें पूरी खबर….

संबंधित समाचार