आवारों कुत्तों के खौफ से कब मिलेगी निजात
लखनऊ। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अचरज की बात है कि इसकी शिकायत नगर आयुक्त से करने पर जवाब देते हैं कि रविवार को फोन न किया करें।
मामले में जब सृष्टि अपार्टमेंट निवासी विवेक वर्मा ने अपन नगर आयुक्त एके राव को फोन किया तो उनको जवाब मिला कि आज रविवार है। कोई काम नहीं हो सकता है। संडे के दिन फोन मत किया करिए। विवेक ने बातचीत का ऑडियो वायरल करते हुए कहाकि एक तरफ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों से 24 घंटे अलर्ट रहने को कहते हैं तो वहीं नगर निगम के लोग अवकाश बताकर फोने काट देते हैं।
शनिवार को सृष्टि अपार्टमेंट निवासी स्मृति शाक्य को मोहल्ले के आठ कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया था। स्मृति ने जैकेट पहना था जिसे कुत्तों ने फाड़ डाला। दिसंबर से अबतक कुत्ते के काटने के तीन वाकये हो चुके हैं। इसमें दो महिला और एक बच्चा घायल हुए हैं।
नगर निगम और विकास प्राधिकरण नहीं करते कार्रवाई
विवेक शर्मा ने बताया कि कुत्तों के काटने की घटनाएं यहां पहले भी हो चुकी हैं। नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण में शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। विकास प्राधिकरण इसे नगर निगम का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेता है। नगर निगम कुत्तों की नसबंदी करके वापस परिसर में छोड़ जाता हे।
ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, OBC के साथ अन्याय का लगाया आरोप, पढ़ें ये Tweet
