पुलिस का डंडा पड़ा भारी, अनियंत्रित बाइक सवार महिला से टकराया
चेकिंग में डंडा चलाने से बाइक सवार युवक व महिला घायल
हमीरपुर। शहर के सिटी फारेस्ट में वाहन चेकिंग के बीच बिना हेलमेट बाइक सवार पर पीछे से पुलिस ने जोरदार डंडा चलाया। डंडे के प्रहार से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। वहीं अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सड़क पर जा रही महिला व उसका कुत्ता भी घायल हो गए। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर महिला को कानपुर ज्ञरेफर किया है।
सड़क सुरक्षा माह की पांच जनवरी को शुुरुआत की गई है। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हमीरपुर पुलिस भी चेकिंग अभियान चलाकर हेलमेट न पहनने वाले बाइक सवारों पर डंडे भांज रही है। ऐसा ही एक मामला शहर के सिटी फारेस्ट इलाके के पास घटित हुआ। जहां यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही पुलिस ने शहर के सुभाष बाजार निवासी बाइक को लेकर सर्विस कराने जा रहेआदित्य गुप्ता पुत्र राजेंद्र को चेकिंग के दौरान रोका गया, लेकिन युवक ने चेकिंग देख बाइक की रफ्तार तेज कर दी। जिस पर ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कर्मी ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार डंडा मारा। डंडा सिर पर लगते ही चकरा गया। बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी पास में कुत्ते को टहला रही शहर निवासी शकुंतला पाल की बाइक भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार व महिला सहित व उसका कुत्ता घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शकुंतला की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया है।
इस मामले एसपी शुभम पटेल की ओर से कहा गया है कि सिटी फॉरेस्ट के निकट दूसरी पट्टी पर पुलिस वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक बस कुरारा की ओर जा रही थी। बस को बाइक चालक ने ओवरटेक किया तभी पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस कर्मचारियों ने अस्पताल भेजा है। दुर्घटना बस को ओवरटेक करने से हुई है। पुलिस कर्मियों द्वारा डंडा मारकर रोकने की बात गलत है।
ये भी पढ़ें : इन्वेस्टर्स समिट : पुलिस लाइन में उतरेगा प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर
