रामपुर: अजीमनगर पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कई मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के कारण बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। उसी के चलते अजीमनगर पुलिस शनिवार रात को जौहर यूनिवर्सिटी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस को आते दिखाई दिए।
जहां पुलिस को देखकर उन्होंने भागना शुरूकर दिया। जब पुलिस ने पीछा किया, तो पुलिस फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारी। जिसमें आरोपी अरशद उर्फ शोल्जर पुत्र अफसर निवासी ग्राम खिजरपुर थाना अजीमनगर के पैर में गोली लग जाने से घायल हो गया।
मौके से अरशद उर्फ सोल्जर के कब्जे से एक तमंचा 315 वोर एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी दानिश पुत्र अफसर निवासी ग्राम खिजरपुर थाना अजीमनगर को पुलिस तलाश रही है। पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
हत्या,लूट जैसे 21 मामलों में चल रहा था फरार
रामपुर।अजीमनगर पुलिस आरोपी को काफी समय ये तलाश रही थी। बदमाश पर लूट,हत्या सहित करीब 21 मामले दर्ज थे।लगातार आरोपी को पुलिस तलाश रही थी कई बार उसके घर पर दबिश भीदी थी,लेकिन पुलिस उसको पकड़ नही पा रही थी। अब पुलिस उसके दूसरे साथी को तलाश रही है।कई स्थानों पर दबिश भी दी।
